Vision & Mission

The Journalist Welfare Association | Naini, Prayagraj U.P. India. 211010

दि जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन प्रयागराज, उ० प्र० , भारत

उद्देश्य एवं लक्ष्य
  • संगठन के समस्त वैद्य सदस्यों एवं उनके आश्रितों को शैक्षिको, सामाजिक एवं मनोरंजक गतिविधियों के लिए साधन उपलब्ध करवाना और संचालन करने में सहयोग करना।
  • संगठन के समस्त वैद्य सदस्यों एवं उनके आश्रितों के हित के लिए अधिक स्थानो पर एसोसिएशन / संगठन की शाखाएं खोलना एवं संगठन द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करना जिससे संगठन का लाभ अधिक से अधिक सदस्यों तक पहुंच सके।
  • संगठन के समस्त वैद्य सदस्यों एवं उनके आश्रितों के उपयोग के लिए वाचनालय अथवा पुस्तकालय जैसी व्यवहारिक और सुविधाजनक सुविधाएं प्रदान करके सहयोग करना।
  • संगठन के समस्त वैद्य सदस्यों एवं उनके आश्रितों को उनके कार्यक्षेत्र में या समाचार पत्रों के पब्लिशिंग का प्रशिंक्षण, उनके सभी पेशेवर कौशल में और उपकरणों की उन्नति के लिए डिज़ाइन किये गए संस्थानों के स्थापना करना और उनके संचालन की गतिविधियों में उन्हें सहयोग करना।
  • संगठन के समस्त वैद्य सदस्यों एवं उनके आश्रितों के साथ-साथ संगठन के संस्थापक और कामकाजी पत्रकारों के अन्य संगठन के समर्थन में जहाँ भी संभव हो सामान्य हित में सहायता प्रदान करना।
Healthcare facility
  • संगठन के समस्त वैद्य सदस्यों एवं उनके आश्रितों के हित के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस , गोष्ठी , संगोष्ठी और पेशेवर हितों की गतिविधियों के आयोजन के लिए यथासंभव सुविधाएं प्रदान करना।
  • संगठन के समस्त वैद्य सदस्यों एवं उनके आश्रितों के हित लिए कार्यरत सभी एसोसिएशनों के कामकाज के लिए आवश्यक सभी प्रकार के साज-सज्जा फर्नीचर , किताबें , कागजात , पत्रिकाएं , स्टेशनरी, कार्ड, खेल और अन्य सामग्री को खरीद कर एवं किराए में लेकर उपलब्ध कराना।
  • संगठन के समस्त वैद्य सदस्यों एवं उनके आश्रितों के हित लिए सभी साँस्कृत शैक्षिक पेशेगत प्रयोजन के लिए भूमि / सम्पत्ति को खरीद कर अथवा पट्टें पर लेकर अन्यथा बदले में भूमि, भवन या चल अथवा या अचल सम्पत्ति का अधिग्रहण अथवा क्रय करके सदस्यों के हित में सहयोग करना।
  • संगठन के समस्त वैद्य सदस्यों एवं उनके आश्रितों के अनुदान प्राप्ति छात्रवृत्ति और ऐसे अन्य माध्यमों से सदस्यों की शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए स्वयं अथवा अन्य संस्थानों के सहयोग से परियोजना को बढ़ावा देना और वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना।
  • संगठन के समस्त वैद्य सदस्यों एवं उनके आश्रितों एवं उनके परिवारों को विकट परिस्थितियों में आवश्यक राहत एवं सहायता प्रदान करना।
  • संगठन के समस्त बाहर आने-जाने रुकने वाले विषेशकर मिडिया कर्मियों एवं वैध सदस्यों अथवा उनके आश्रितों के लिए यथासंभव और उचित शुल्क पर अस्थायी आवास और उनसे सम्बन्द्द सुविधायें उपलब्ध कराने में सहयोग करना।