Latest News

The Journalist Welfare Association | Naini, Prayagraj U.P. India. 211010

Our News and Updates

दि जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन प्रयागराज, उ० प्र० ,भारत

सोनम वांगचुक बस नमक-पानी पर हैं 20 दिन से
2026-07-17
Loading...

सोनम वांगचुक बस नमक-पानी पर हैं 20 दिन से

सोनम वांगचुक बीते 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों की अपील के बावजूद अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करने से इनकार कर दिया है। वांगचुक ने कहा है कि सरकार से कोई प्रतिक्रिया मिले बिना भूख हड़ताल तोड़ने से गलत संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर मैं कुछ खा लूं, तो क्या संदेश जाएगा? सरकार को यही संदेश जाएगा कि जवाबदेही की कोई जरूरत नहीं है। प्रदर्शनकारी आते हैं और चले जाते हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि अगर वह भूख हड़ताल खत्म कर दें तो क्या बदल जाएगा। Read More...
विश्व युवा कौशल दिवस
2026-07-16
Loading...

विश्व युवा कौशल दिवस

16 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों (ITI) और कौशल विकास केंद्रों में 'विश्व युवा कौशल दिवस' (15 जुलाई को निर्धारित) के उपलक्ष्य में विशाल रोजगार मेलों और प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया。 इसमें 800 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया और युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए अपने नजदीकी राजकीय आईटीआई में हुई विशिष्ट नियुक्तियों या किसी विशेष कंपनी के प्लेसमेंट की जानकारी के लिए आप उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग की रोजगार संगम वेबसाइट पर जाकर अपना विवरण चेक कर सकते हैं Read More...
NAINI INDUSTRIAL TRAINING CENTER -
2026-07-16
Loading...

NAINI INDUSTRIAL TRAINING CENTER -

Safety in fire safety and Industrial Security Read More...
Prayagraj Wether Today
2026-07-06
Loading...

Prayagraj Wether Today

प्रयागराज में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है, जिसके साथ पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 36°C के आसपास और न्यूनतम तापमान 30°C के करीब रहने का अनुमान है। Read More...
Magzine
2024-03-27
Loading...

Magzine

SUCCESS Read More...
इलाहाबाद सर्जन एसोसिएशन की ओर से मीडिया साथियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर!
2026-06-08
Loading...

इलाहाबाद सर्जन एसोसिएशन की ओर से मीडिया साथियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर!

आप दिन-रात देश और समाज की सेवा में लगे रहते हैं, अब आपकी सेहत का ख्याल रखने की बारी हमारी है। ​दिनांक: 09 जून 2025 (मंगलवार) समय: दोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे तक स्थान: प्रीतम दास मेहता ऑडिटोरियम, एमएलएन मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज ​निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में भाग लें और अपनी सेहत को प्राथमिकता दें। Read More...
TheJournalistWelfareAssociation
2026-06-06
Loading...

TheJournalistWelfareAssociation

TheJournalistWelfareAssociation Read More...
World Environment Day
2026-06-06
Loading...

World Environment Day

World Environment Day is celebrated annually on 5 June and encourages awareness and action for the protection of the environment. It is supported by many non-government organizations, businesses, government entities, and represents the primary United Nations outreach day supporting the environment.

Read More...
CITY NEWS
2026-06-04
Loading...

CITY NEWS

sfftfvyjvfbnfxxxxxxxxxxxxxxxxjxdfzcv

Read More...
देवऋषि: नारद: सत्य, सवम्वाद और पत्रकारिता के प्रतिक - मुकेश रस्तोगी
2026-05-04
Loading...

देवऋषि: नारद: सत्य, सवम्वाद और पत्रकारिता के प्रतिक - मुकेश रस्तोगी

Read More...
आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात: सीएम के गृह जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकले पत्रकार की चाकू से गोदकर हत्या
2026-04-28
Loading...

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात: सीएम के गृह जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकले पत्रकार की चाकू से गोदकर हत्या

चित्तूर: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले पत्रकार को अज्ञात हमलावरों ने दौड़ाकर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान Jaganmohan Reddy के रूप में हुई है, जो दैनिक अखबार ABN Andhra Jyothy से जुड़े थे। यह वारदात चित्तूर जिले के वी कोटा कस्बे में हुई, जो सीएम N Chandrababu Naidu का गृह जिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह जब रेड्डी रोज की तरह टहलने निकले थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनका पीछा किया और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें खून से लथपथ पाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पत्रकार संगठनों और सामाजिक संगठनों में आक्रोश फैल गया है। कई संगठनों ने इस हत्या की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। चित्तूर के एसपी Tishar Dudi ने बताया कि यह हमला तड़के हुआ और इसमें बाइक सवार हमलावर शामिल थे। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है, जिसमें व्यक्तिगत रंजिश की संभावना भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए छह विशेष टीमें गठित की हैं। इसके अलावा जिला और इंटेलिजेंस यूनिट्स को भी जांच में लगाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। (From Badhaas) Read More...
नैनी मे 'फ़र्ज़ी पत्रकार गैंग' का आतंक ! ई-रिक्शा गिराकर लूट रहे है गहने और कैश !
2026-04-27
Loading...

नैनी मे 'फ़र्ज़ी पत्रकार गैंग' का आतंक ! ई-रिक्शा गिराकर लूट रहे है गहने और कैश !

नैनी में ‘फर्जी पत्रकार गैंग’ का खौफनाक खेल! ई-रिक्शा के बहाने लूट—30 हजार नकद, सोने के गहने और घड़ी लूटी गई* प्रयागराज, नैनी।* औद्योगिक क्षेत्र नैनी इन दिनों एक सनसनीखेज अपराध से दहशत में है। यहां कथित फर्जी पत्रकार गैंग द्वारा फिल्मी अंदाज़ में लोगों को फंसाकर लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दे रहा है, जिससे आम नागरिकों में डर का माहौल बन गया है। कैसे होता है पूरा खेल?* सूत्रों के अनुसार, गैंग के सदस्य पहले सुनसान या कम भीड़ वाले इलाके में खड़ी कारों को निशाना बनाते हैं। इसके बाद एक ई-रिक्शा को जानबूझकर कार के पास गिरा दिया जाता है और तुरंत हंगामा खड़ा कर दिया जाता है कि कार की टक्कर से हादसा हुआ है। मामले को और गंभीर बनाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी महिला को घायल दिखाया जाता है। फिर शुरू होता है असली खेल— चालक को थाने ले जाने की धमकी भीड़ इकट्ठा कर मानसिक दबाव बनाना मौके पर ही “समझौता” करने के नाम पर मोटी रकम की मांग *पीड़ित ने सुनाई आपबीती* एक भुक्तभोगी ने बताया कि उसे करीब 100 लोगों ने घेर लिया। डर और दबाव में आकर उससे *30 हजार रुपये नकद, एक महंगी घड़ी, सोने का ब्रेसलेट और अंगूठी* छीन ली गई। विरोध करने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। *महिलाओं की मौजूदगी से पुलिस भी असमंजस में* इस पूरे घटनाक्रम में महिलाओं की मौजूदगी के कारण मामला और उलझ जाता है। कई बार मौके पर पहुंची पुलिस के लिए तुरंत सच्चाई समझ पाना मुश्किल हो जाता है, जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो जाते हैं। *10 से ज्यादा घटनाएं, फिर भी कार्रवाई नहीं!* स्थानीय नागरिकों का दावा है कि इस तरह की *10 से अधिक घटनाएं* सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कुछ लोगों ने कांशीराम कॉलोनी के पास रहने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम भी लिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। *लोगों में डर, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग* क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गिरोह के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि नैनी में कानून व्यवस्था बहाल हो सके और लोगों का भरोसा वापस आ सके। *सावधान रहें:* * अनजान लोगों की भीड़ से दूरी बनाए रखें * किसी भी विवाद में तुरंत पुलिस को सूचित करें * मौके पर पैसे देने से बचें Read More...
छतरपुर में पुलिसिया दमन के खिलाफ पत्रकारों का हल्लाबोल, "एसपी हटाओ-छतरपुर बचाओ" के नारों से थर्राया शहर!
2026-04-27
Loading...

छतरपुर में पुलिसिया दमन के खिलाफ पत्रकारों का हल्लाबोल, "एसपी हटाओ-छतरपुर बचाओ" के नारों से थर्राया शहर!

पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ छतरपुर में पत्रकारों का उग्र प्रदर्शन,एसपी हटाओ,छतरपुर बचाओ” के नारों से गूंजा शहर* *एसपी कार्यालय के बाहर पुलिस अधीक्षक मुर्दाबाद के नारे, सड़क पर बैठकर किया चक्का जाम* *शराब ठेकेदार–पुलिस गठजोड़ के खिलाफ भड़का आक्रोश, मुंशी के निलंबन के मौखिक निर्देश* छतरपुर। बिजावर के पत्रकार राकेश राय पर हुए हमले और कथित फर्जी प्रकरण के विरोध में छतरपुर में सोमवार को पत्रकारों का गुस्सा खुलकर सड़कों पर नजर आया। एसपी हटाओ, छतरपुर बचाओ और पुलिस अधीक्षक मुर्दाबाद जैसे नारों के बीच पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। पत्रकारों का यह आक्रोश कई दिनों से पनप रहा था क्योंकि इससे पत्रकारों के खिलाफ बिना जांच के आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जा चुके है। सोमवार को जिले के समस्त पत्रकार संगठन, वरिष्ठ पत्रकार और बड़ी संख्या में साथी पत्रकार स्थानीय सर्किट हाउस में एकत्रित हुए। यहां से दोपहर करीब 12 बजे सभी पत्रकार हाथों में तख्तियां लेकर और पुलिस–माफिया सिंडिकेट की प्रतीकात्मक अर्थी उठाकर रैली के रूप में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। एसपी कार्यालय पहुंचने के बाद भी जब पुलिस अधीक्षक आगम जैन अपने चैंबर से बाहर नहीं आए, तो पत्रकारों का आक्रोश और बढ़ गया। इसके बाद सभी पत्रकार कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन उस समय और उग्र हो गया जब पत्रकारों को जानकारी मिली कि संबंधित मामले में शराब ठेकेदार एसपी चैंबर में मौजूद है। इस सूचना के बाद आक्रोशित पत्रकार वापस एसपी कार्यालय पहुंचे और वहीं सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। अचानक हुए इस विरोध के कारण दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग थी कि पत्रकार राकेश राय के मामले में न केवल शराब ठेकेदार, बल्कि संबंधित थाना प्रभारी और मुंशी पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर मौजूद अधिकारियों के माध्यम से पुलिस अधीक्षक द्वारा मौखिक रूप से संबंधित मुंशी को निलंबित करने के निर्देश दिए है। पत्रकारों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र रूप लेगा। उनका कहना है कि यह लड़ाई केवल एक पत्रकार की नहीं, बल्कि पूरे मीडिया जगत की स्वतंत्रता और सम्मान की है। छतरपुर में उठा यह जनआंदोलन अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। सवाल यही है कि क्या आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होगी या फिर यह आक्रोश और बड़े आंदोलन का रूप लेगा। Read More...
बड़ी खबर: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार?
2026-04-22
Loading...

बड़ी खबर: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार?

हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सत्यम वर्मा की गिरफ़्तारी अत्यंत निंदनीय है. यूपी की नोएडा पुलिस ने उन पर अनर्गल आरोप मढ़े हैं. देश की प्रमुख न्यूज एजेंसी- UNI-यूनीवार्ता में लंबे समय तक काम कर चुके सत्यम वर्मा को अंग्रेजी-हिंदी के श्रेष्ठ अनुवादकों में शुमार किया जाता है. पर आज के निजाम के मिजाज और शासकीय कामकाज की शैली देखिये! प्रकाशित खबरों के मुताबिक सत्यम वर्मा को पुलिस ने “नोएडा के श्रमिक अशांति प्रकरण” में किसी आधार और साक्ष्य के बगैर 16 अप्रैल को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया. यह शैली सिर्फ ‘इमर्जेंसी’ जैसी नहीं; ‘इमर्जेंसी का भी बाप’ है! क्योंकि इस तरह का निरंकुश शासकीय कामकाज किसी ‘इमर्जेंसी’ की आधिकारिक घोषणा के बगैर हो रहा है! कमोबेश, सभी भाजपा-शासित प्रदेशों में बहुत बड़े पैमाने पर हो रहा है.. 19 अप्रैल को दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में देश के विख्यात वरिष्ठ अधिवक्ता काॅलिन गोंजाल्वेस सहित कई कानूनविदों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सत्यम वर्मा की गिरफ़्तारी को अवैध और असंवैधानिक कदम करार दिया. वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सत्यम वर्मा को अविलंब रिहा कर उन पर थोपे मामलों को वापस लेना चाहिए. ''From Badhaash'' Read More...
भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लॉक इकाई ब्यौहारी की मासिक बैठक सम्पन्न,,
2026-04-18
Loading...

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लॉक इकाई ब्यौहारी की मासिक बैठक सम्पन्न,,

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लॉक इकाई ब्यौहारी की मासिक बैठक सम्पन्न,, “संगठित और मर्यादित संगठन है आईएफडब्ल्यूजे”: विधायक शरद जुगलाल कोल शहडोल-ब्यौहारी। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (IFWJ) शहडोल जिला इकाई की ब्यौहारी ब्लॉक इकाई की मासिक बैठक 18 अप्रैल को स्थानीय रेस्ट हाउस में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक शरद जुगलाल कोल उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा ने की। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी, प्रदेश सचिव जुनैद खान, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, जिला महासचिव अजय पाल, संभागीय उपाध्यक्ष गणेश केवट, संभागीय सचिव जितेंद्र विश्वकर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष सोहागपुर अजय केवट की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। बैठक की शुरुआत संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ हुई, जिसमें वर्ष 2026 के लिए सभी सदस्यों को परिचय पत्र (आई कार्ड) वितरित किए गए। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत समीक्षा कर रणनीति तय की गई। पत्रकारों को संगठित और मर्यादित देखा : इस अवसर पर विधायक शरद जुगलाल कोल ने अपने संक्षिप्त किन्तु प्रभावशाली संबोधन में कहा कि “भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ एक संगठित, अनुशासित और मर्यादित संगठन है, जो पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। ऐसे संगठनों की मजबूती लोकतंत्र के लिए बेहद आवश्यक है।” उनके इस वक्तव्य ने उपस्थित पत्रकारों में नई ऊर्जा का संचार किया। बैठक का महत्व इस कारण भी बढ़ गया कि हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्त किए गए पदाधिकारी के सम्मान में यह पहली बैठक आयोजित हुई। नवनियुक्त पदाधिकारी का सम्मान - आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव द्वारा, प्रांताध्यक्ष उपेंद्र गौतम की सहमति एवं संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा की अनुशंसा पर कमलेश श्रीवास्तव को नेशनल काउंसलर, अरविंद द्विवेदी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, जुनैद खान को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया, जिससे संगठन के प्रति सदस्यों की प्रतिबद्धता और भी मजबूत दिखाई दी। बैठक में प्रदेश संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी एवं प्रदेश सचिव जुनैद खान की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही शहडोल जिला इकाई के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, महासचिव अजय पाल, संभागीय उपाध्यक्ष गणेश केवट, संभागीय सचिव जितेंद्र विश्वकर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष सोहागपुर अजय केवट के साथ ब्यौहारी के दर्जनों पत्रकारों ने सहभागिता कर संगठन की एकजुटता का परिचय दिया। संभागीय पदाधिकारी नियुक्त बैठक में ब्यौहारी ब्लॉक इकाई के नीलेश सोनी को संभागीय उपाध्यक्ष एवं बृजकिशोर तिवारी को संभागीय सचिव की घोषणा संगठन प्रभारी द्वारा की गई। संभागीय, जिला एवं ब्लॉक सम्मेलन को लेकर अहम निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 1 मई 2026 को शहडोल संभागीय इकाई के जिला एवं ब्लॉक इकाई के शपथ ग्रहण समारोह एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस आयोजन की जिम्मेदारी जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष सतीश तिवारी, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह एवं ब्लॉक महासचिव रामराज गुप्ता को सौंपी गई, जिनके साथ सभी पदाधिकारी मिलकर आयोजन को सफल बनाएंगे। ये रहे उपस्थित बैठक में प्रमुख रूप से राहुल सिंह राणा, अरविंद द्विवेदी, कमलेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र तिवारी, अजय पाल, जुनैद खान, जितेंद्र विश्वकर्मा, गणेश केवट, अजय केवट, नीलेश सोनी, विजय गुप्ता, सतीश तिवारी, रामराज गुप्ता, बृज किशोर तिवारी, संजय सिंह, दुर्गेश गुप्ता, विकास शर्मा, सुरेंद्र नामदेव, जितेंद्र लखेरा सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे। अंततः यह बैठक केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं रही, बल्कि इसने संगठनात्मक एकजुटता, पत्रकारों के हितों की रक्षा और भविष्य की योजनाओं को एक सशक्त दिशा देने का कार्य किया। IFWJ की यह पहल निश्चित ही पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और मजबूती का मार्ग प्रशस्त करेगी। Read More...
खौफनाक मंजर: इजरायली हमले से बचने जिस घर में ली थी पनाह, वहीं मलबे से निकली महिला पत्रकार की लाश
2026-04-23
Loading...

खौफनाक मंजर: इजरायली हमले से बचने जिस घर में ली थी पनाह, वहीं मलबे से निकली महिला पत्रकार की लाश

दक्षिणी लेबनान में चल रहे संघर्ष के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इजराइली एयरस्ट्राइक में लेबनानी महिला पत्रकार अमल खलील की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस घर में वह शरण लिए हुई थीं, उसी को निशाना बनाकर हमला किया गया।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह एयरस्ट्राइक इजराइल की ओर से हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर की जा रही कार्रवाई का हिस्सा थी। लेकिन इस हमले में एक पत्रकार की मौत ने एक बार फिर युद्ध क्षेत्रों में मीडिया कर्मियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।अमल खलील लेबनान में जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती थीं और संघर्ष के बीच आम लोगों की आवाज दुनिया तक पहुंचा रही थीं। उनकी मौत के बाद स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों में गहरा आक्रोश है।रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल अब तक दुनिया भर में 9 पत्रकारों की जान जा चुकी है, जिनमें से कई की मौत युद्ध या संघर्ष वाले इलाकों में हुई है।गौरतलब है कि इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, और दक्षिणी लेबनान इन हमलों का केंद्र बना हुआ है। ऐसे हालात में पत्रकारों के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग करना बेहद जोखिम भरा हो गया है।

Read More...
भारतीय पत्रकार एसोसिएशन का भव्य स्वागत समारोह शहाबगंज में संपन्न
2026-01-20
Loading...

भारतीय पत्रकार एसोसिएशन का भव्य स्वागत समारोह शहाबगंज में संपन्न

रेणुकूट l चंदौली जनपद के शहाबगंज विकासखंड परिसर में भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। समारोह का उद्देश्य पत्रकारों को सम्मानित करना, संगठन की एकता को मजबूत करना तथा पत्रकारिता के मूल्यों पर संवाद स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह एवं पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि कैलाश आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही समाज को सही दिशा दे सकती है। उन्होंने पत्रकारों से समाजहित में सतत कार्य करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि छत्रबली सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं, उनकी लेखनी जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम में भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने संगठन की गतिविधियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण चौबे ने सभी आगंतुक पत्रकारों का स्वागत करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने की बात कही। इस अवसर पर नईम गाजीपुरी, लल्लन गुप्ता, विवेक पांडेय, तालिब अंसारी, अमिताभ मिश्रा, किशन पांडेय, मुन्ना ओझा, वसीम खान सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान आपसी परिचय, संगठनात्मक चर्चा तथा पत्रकारिता से जुड़े समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी अतिथियों व पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया गयाl

Read More...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
2024-03-08
Loading...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। हर साल दुनिया भर में यह दिन 8 मार्च को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं को समर्पित है। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। यहां तक की अब आर्मी, नेवी और इंडियन एयरफोर्स की हर ब्रांच में महिलाओं की तैनाती हो रही है। ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इसके अलावा इन दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। साथियों हमारे शास्त्रों में कहा गया है - यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवताः । यानी कि जहां नारियों का सम्मान होता वहीं सभी देवता विराजते हैं। आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं। हर क्षेत्र में वह मिसाल कायम कर रही हैं। नारी सशक्तिकरण से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है। Read More...
प्रयागराज में दी जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन संस्था
2024-03-05
Loading...

प्रयागराज में दी जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन संस्था

नैनी (प्रयागराज)। आज प्रयागराज में दी जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन संस्था के द्वारा प्रयागराज में विभिन्न विधाओं में सक्रियता से कार्य कर रही मातृ शक्तियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही डॉक्टर नम्रता जयसवाल और विशिष्ट अतिथि रही आबकारी इंस्पेक्टर प्रियंका मिश्रा जी इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित और गणेश वंदना द्वारा की गई गणेश वंदना उपाध्यक्ष शालिनी दीक्षित द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद प्रदेश सचिव श्वेता साहू और जिला अध्यक्ष स्नेह लता सिंह द्वारा अतिथियों का अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर नम्रता जायसवाल (दंत चिकित्सक) प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में श्रीमती प्रियंका मिश्रा (आबकारी इंस्पेक्टर आबकारी विभाग) शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती अनुरागिनी सिंह (जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ) रुचि राय प्रधानाचार्य (दिव्यभा इंटर कॉलेज प्रयागराज) सामाजिक सेवा के क्षेत्र में पूनम सिंह सेक्रेटरी (भाविनी डे केयर) नीता भारद्वाज मैनेजिंग डायरेक्टर (सोल्जर डिफेंस एकेडमी) श्रीमती अनीता सोनकर (आर पी नगर क्षेत्र) श्रीमती शिवानीगोस्वामी निदेशक (राहत संस्था) संगीत शिक्षा के क्षेत्र में डॉक्टर आकांक्षा पाल (प्रवक्ता सीएमपी डिग्री कॉलेज ) अवध भाषा के प्रचार प्रसार एवं कंपेयर के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में श्वेता श्रीवास्तव (प्रसार भारती ) उधम के क्षेत्र में कुमारी शिव त्रिपाठी , विधि एवं खेल के क्षेत्र में अनुराधा सुंदरम ( अधिवक्ता उच्च न्यायालय तथा राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्लेयर) पत्रकारिता के क्षेत्र में श्रीमती कल्पना शर्मा (जिला मीडिया प्रभारी) थे जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा संस्था के सभी सम्मानित सदस्यों का भी सम्मान किया गया जिसमें मुख्य रूप से श्वेता साहू स्नेह लता सिंह शालिनी दीक्षित मनीषा सिंह भवना जयसवाल, माहीं, रूषदा फातिमा विश्वजीत सिंह, शिशिर गुप्ता शकील खान जी रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संस्कृत सचिव प्रियांशु श्रीवास्तव जी द्वारा, कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रदेश सचिव श्वेता साहू जी द्वारा किया गया और कार्यक्रम का समापन डॉक्टर पुनीत अरोड़ा जी द्वारा किया गया। Read More...
दि जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन
2022-11-03
Loading...

दि जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन

संगठन के समस्त वैद्य सदस्यों एवं उनके आश्रितों को शैक्षिको, सामाजिक एवं मनोरंजक गतिविधियों के लिए साधन उपलब्ध करवाना और संचालन करने में सहयोग करना। Read More...