Message's
The Journalist Welfare Association | Naini, Prayagraj U.P. India. 211010
जय हिंद साथियों,
(The Journalist Welfare Association Prayagraj U.P. Bharat.)
अत्यंत हर्ष का विषय है दिनांक १० अप्रैल २०१३ को ७ मीडियाकर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने आपस में बैठक करके लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को मजबूत करने वाले साथियों के हितों एवं अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए " दि जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन " की नीव रखी , अपने प्रयास को आगे बढ़ाते हुये उन्होंने सम्पूर्ण भारतवर्ष में एसोसिएशन में नये सदस्यों को जोड़ कर आगे बढ़ाने का लगातार प्रयास किया जिसके परिणामस्वरूप पूरे भारतवर्ष में एसोसिएशन के दो हजार के ऊपर सक्रिय सदस्य जुड़े हुये हैं।
एसोसिएशन को बेहतर कार्यप्रणाली बनाने के लिए दिनांक ०९-०७-२०२१ जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की मिर्ज़ापुर कार्यकारिणियों का गठन किया गया। दिनांक २४-०५-२०२२ को भारत सरकार के आयकर अधिनियम १९६१ की धारा द्वारा 12A एवं 80G की मान्यता प्राप्त हुई। दिनांक २५-०६-२०२२ जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की प्रतापगढ़ कार्यकारिणियों का गठन किया गया। दिनांक १०-०७-२०२२ जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का गाजियाबाद कार्यकारिणियों का गठन किया गया। दिनांक १४-०८-२०२२ को प्रयागराज नैनी के मुख्यालय में जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की विभिन्न कार्यकारिणियों के सदस्यो का शपथ ग्रहण समारोह किया गया। दिनांक ०४-०९-२०२२ को जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की प्रबंध समिति द्वारा समस्त कार्यकारिणियों सदस्यों को सम्मानित किया गया।
Miss Mahi
OSD (Officer on Special Duty)
यह संगठन हमारे पत्रकारों एवं सामान्य
नागरिको के हितों के लिए कार्य कर रहा। एसोसिएशन का कार्यप्रणाली को एसोसिएशन की सोशल साइट :-
www.tjwaindia.org ,
Facebook:-
www.facebook.com/tjwaindia
Twitter:-
www.twitter.com/JWAIndia
LinkedIn:-
https://www.linkedin.com/in/jwa-india-2a4499255
में भी देखा जा सकता हैं।
हम आशा करते है के हम सब एकत्रित होकर इस संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अडिग रहें , एक जुट होकर हमें देश की अखंडता को मजबूत करते हुए हमें लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को अधिक मजबूत बनाना हैं।
जय हिंद जय भारत